फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Kotedars demonstrated in the collectorate, alleging discriminationKotedars demonstrated in the collectorate, alleging discrimination

Deoria News: कोटेदारों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, भेदभाव का आरोप

Sat, 23 Dec 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 23 Dec 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Kotedars demonstrated in the collectorate, alleging discriminationKotedars demonstrated in the collectorate, alleging discrimination
देवरिया। फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के बैनर तले कोटेदारों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए अन्य प्रदेशों की तरह लाभांश देने की मांग की। सीएम को संबोधित मांग पत्र एएसडीएम को दिया। मांग पूरी न होने पर एक जनवरी से राशन वितरण नहीं करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विश्वजीत मणि ने कहा कि कोटेदारों के साथ सरकार अनदेखी कर रही है। अन्य प्रदेशों में लाभांश दोगुना और तीगुना कोटेदारों को दिया जा रहा है। जबकि प्रदेश सरकार से काफी दिनों से कोटेदार मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। कोटेदारों ने कोरोना काल से लेकर अभी तक राशन वितरण में पारदर्शीता बरत रहे हैं, बावजूद सरकार सहयोग नहीं कर रही है।
विज्ञापन

कहा कि अगर कोटेदारों की मांगों पर विचार नहीं किया गया तो एक जनवरी से वितरण नहीं करेंगे। इस दौरान अजय कुमार सिंह, विजय राव, शशिकांत राव, रफीक, बांके बिहारी पांडेय, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed