फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   kisaan ko peetakar maar daala

तिलक में किसान को पीटकर मार डाला

Mon, 02 May 2016 11:29 PM IST
deoria
deoria Updated Mon, 02 May 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
kisaan ko peetakar maar daala
बिंदेश्वरी प्रसाद।(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
 तिलक समारोह में अश्लील गाने का विरोध करने पर मनबढ़ों ने किसान को पीटकर मार डाला। इस घटना के बाद कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ हत्या और बलवा का केस दर्ज कर कई लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन


खुखुंदू क्षेत्र के अमवां पांडेय गांव के बासदेव चक टोला निवासी बिंदेश्वरी प्रसाद कृषि कार्य करते थे। रविवार रात बिंदेश्वरी के पट्टीदार हरीशचंद प्रसाद के बेटे ब्रजेश का तिलक आया था। तिलक चढ़ने के बाद गांव के कई युवक डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। रात करीब 11 बजे के कुछ युवकों ने अश्लील गाना बजाना शुरू कर दिया। इसका बिंदेश्वरी समेत कई लोगों ने विरोध किया। कहासुनी के बाद डांस कर रहे युवकों से मनाकर कर रहे लोगों से मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि गांव के कई मनबढ़ युवकों ने बिंदेश्वरी को घेरकर लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बचाव के लिए वह भागे तो दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। खून से लथपथ बिंदेश्वरी जमीन पर गिर गए। जानकारी पर घर के लोगों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती  कराया। जहां डाक्टर ने बिंदेश्वरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना में दो घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के छोटे बेटे अभिनेत प्रसाद ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के गुड्डू चौहान, रामदुलार चौहान, लक्ष्मन चौहान, मनोज चौहान, योगेन्द्र, अमरनाथ, योगेन्द्र सेकेंड और अनिल के खिलाफ बलवा, मारपीट, धमकी और हत्या का केस दर्ज कर। पुलिस गांव में दबिश देकर कई लोगों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। हत्या की वजह पुलिस अश्लील गाना बजने का विवाद बता रही है। एसओ नितिश ने बताया कि गाना बजाने को लेकर मारपीट हुई। जिसमें एक अधेड़ की मौत हो गई। केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी है। कई लोगों केे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed