{"_id":"64896228029872329e0230b5","slug":"killed-laborer-in-store-room-of-english-liquor-and-hanged-dead-body-2023-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अंग्रेजी शराब के स्टोर रूम में मजदूर की हत्या, फंदे से लटकाया गया था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अंग्रेजी शराब के स्टोर रूम में मजदूर की हत्या, फंदे से लटकाया गया था शव
Wed, 14 Jun 2023 12:19 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:19 PM IST
सार
एसओ वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि नगर के अंग्रेजी शराब की दुकान के स्टोर रूम में एक फंदे से लटका एक शव मिला है। शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देवरिया जिले में भटनी नगर के अंग्रेजी शराब की स्टोर रूम में बुधवार तड़के फंदे से लटका एक मजदूर का शव मिला। मृतक के दाहिने हाथ की कलाई व अंगुली पर चोट के निशान पाए गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे लटकाया और घटना स्थल से मिले मोबाइल फोन से शव का शिनाख्त किया।
विज्ञापन
मृतक बिहार प्रान्त के वैशाली जिले का रहने वाला है। वह बिहार में ही एक फल मंडी में मजदूरी करता था। मंगलवार की सुबह काम के सिलसिले में जाने की बात कह घर से निकला था। घटना स्थल पर शव की स्थिति देख प्रथम दृष्टया हत्या कर शव को लटकाने की बात सामने आ रही है। शराब की दुकान में शव मिलने पर लोग तरह -तरह के चर्चा कर रहे है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गर्म थपेड़ों-तपिश से गरीब-अमीर सबकी आफत, आज बूंदाबांदी दे सकती है राहत
विज्ञापन
भटनी नगर के विकास चौक के पास अंग्रेजी शराब की दुकान है। दुकान के स्टोर रूम में बुधवार को फंदे से लटके शव होने की बात किसी ने पुलिस को बताई। घटना स्थल की स्थिति देख पुलिस दंग रह गई, क्योंकि आरोपियों ने बड़ी चालाकी से हत्या को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया था।
पुलिस के जांच किया तो मौके से शव के पास एक मोबाइल मिला। जिसपर फोन आने पर शव का शिनाख्त किया गया। मृतक की पहचान बिहार प्रान्त के वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र चेहरा कलां शाहपुर खुर्द निवासी आनंद सैनी के रूप में हुआ।
इसे भी पढ़ें: बस्ती जिले में सरेंडर करने पहुंचा था माफिया विनोद, पुलिस को देख भाग निकला
परिजनों ने बातचीत में बताया कि वह वैशाली के एक फल मंडी में ऑटो चलाकर मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह काम के सिलसिले में बाहर जाने की बात कह घर से निकला था। पुलिस की सूचना पर घर वाले घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। शव के पास से पुलिस को एक बैग और उसमें एक बोरी मिली है।