फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   kidnapper sent to jail

Deoria News: गुजरात में नाबालिग छात्रा से शादी करने वाला छात्र भेजा गया जेल

Thu, 07 Mar 2024 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 07 Mar 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
kidnapper sent to jail
खुखुंदू थाना क्षेत्र में छात्र और छात्रा के परीक्षा छोड़ने और गुजरात में शादी करने का मामला
विज्ञापन


नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की भी जोड़ी गई धारा
संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव से 10वीं और 12वीं की परीक्षा छोड़कर भागे प्रेमी-प्रेमिका मंगलवार शाम को शादी कर थाने लौटे। हालांकि, पुलिस की पूछताछ और बयान में छात्रा ने प्रेमी से शारीरिक संबंध बनाने की बात स्वीकारी है। इसके बाद पुलिस छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया है। आरोपी प्रेमी पर दर्ज अपहरण के केस में दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट की धाराओं की बढ़ोतरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।


बताया जा रहा है कि खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी कस्बे के एक इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा है। उसकी बीते माह 22 फरवरी से परीक्षा शुरू होने वाली थी। जबकि, प्रेमी छात्र छात्रा की परीक्षा शुरू होने से दो दिन पहले ही लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, प्रेमी छात्र भले 10वीं की परीक्षा देने वाला था। मगर वह बालिग है। वह छात्रा को लेकर सीधे गुजरात चला गया और वहीं अपने झांसे में लेकर एक मंदिर में छात्रा से शादी रचा ली। उधर, प्रेमी छात्र के पिता ने बताया कि दोनों शादी कर उसके पास पहुंचे। इसके बाद वह दोनों को लेकर थाने पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, पुलिस ने छात्रा की मां की तहरीर पर एक पखवाड़ा पहले ही अपहरण का केस दर्ज कर लिया था। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। तब-तक दोनों थाने पहुंच गए।

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि थाने में बयान में छात्रा ने बताया कि प्रेमी ने शारीरिक संबंध बनाया है। फिर अपहरण की धाराओं के साथ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाकर उसे न्यायालय भेज दिया गया। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed