फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   kidnapped businessman relieved

अपहृत व्यवसायी को पुलिस ने ढूंढ निकाला

Thu, 28 Jul 2022 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
kidnapped businessman relieved
अपहृत व्यवसायी मनोज कुशवाहा - फोटो : DEORIA
अपहृत व्यवसायी को पुलिस ने ढूंढ निकाला
विज्ञापन

व्यापारी ने खुद के अपहृत होने की सूचना घरवालों की दी थी, बिहार में मिला
एसपी पहुंचे मौके पर, पुलिस की तीन टीमें जुटी थीं तलाश में
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। सुबह टहलने के लिए निकले एक युवा व्यापारी ने बुधवार को अपने मोबाइल नंबर से खुद के अपहृत होने की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है। घटना के बाद सीओ श्रीयश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने करीब नौ घंटे बाद व्यापारी को बिहार के सिवान जनपद से सकुशल ढूंढ निकाला है। जबकि अपहरण करने वालों के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं मिल पाई है।
बघौचघाट थाना क्षेत्र के पकहां नौगांवा टोला निवासी मनोज कुशवाहा (34) पुत्र सुदर्शन कुशवाहा ने पकहा मोड़ पर रेडीमेड कपड़े की दुकान खोल रखी है। सुबह घर से टहलने निकले थे। काफी समय बीत जाने पर जब घर नहीं पहुंचे तो परिजन परेशान हो गए। इसी दौरान मनोज के मोबाइल नंबर से उसकी मां को फोन आया और पता चला कि उसका अपहरण हो गया है। इस पर परिजन घबरा गए और थाने पर सूचना दी। मामले में पुलिस सक्रिय हो गई।
विज्ञापन

जानकारी होने पर एडीजी अखिल कुमार, डीआईजी जे रविंद्र गौड़, एसपी संकल्प शर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी की अगुवाई में एसओजी सहित पुलिस की टीमों को युवा व्यापारी की तलाश करने के निर्देश दिए। पुलिस ने व्यापारी के मोबाइल फोन की लोकेशन निकाली तो सिवान जनपद में मिली। पुलिस की टीम सिवान के बसंतपुर गांव के पास से दोपहर में करीब ढाई बजे मनोज को सकुशल ढूंढ निकाला। पुलिस व्यापारी से घटना के बारे में पूछताछ करने में जुटी हुई। जबकि दूसरी तरह अपहरण करने वाले के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपहरण की कहानी में पुलिस को दिख रहा झोल
बघौचघाट। व्यापारी के अपहरण की घटना के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई थी। गोरखपुर और जनपद की पुलिस के आला अफसर कुछ ही देर में घटनास्थल पर पहुंच गए थे। दोपहर में बिहार से सकुशल ढूंढ निकालने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। व्यापारी ने पुलिस को जो कहानी बताई है। उसकी गहनता से टीम जांच कर रही है। पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस को वारदात में झोल दिख रहा है।
थाना क्षेत्र की पकहा ग्राम पंचायत के नौगावां टोला निवासी मनोज कुशवाहा को सिवान से बरामद करने के बाद पुलिस टीम पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों की बातों पर गौर किया जाए तो व्यापारी ने बरामद करने वाली टीम को बताया है कि सुबह बघौचघाट के धनौती गांव के पास दो लोगों ने तमंचा सटा दिया। करीब पांच किमी तक पैदल लेकर गए। इसके बाद एक बस में बैठाकर मीरगंज लेकर चले गए। वहां पहले से मौजूद दो लोगों ने कार में बैठा लिया। इसके बाद दोनों लोगों ने कहा कि मोबाइल फोन से अपने घर बता दो कि अपहरण हो गया है।

मनोज ने अपनी मां को फोन पर अपहरण होने की सूचना दी। पुलिस ने दिन के ढाई बजे मनोज को ढूंढ निकाला। पुलिस घटनाक्रम को लेकर अपहरण की वारदात में झोल मान कर चली रही है। पुलिस व्यापारी से पूछताछ करने में जुटी हुई। पुलिस को शक है कि रुपये की लेन-देन को लेकर घटना को रचा गया है।
कोट
व्यापारी को सकुशल बिहार से सकुशल ढूंढ निकाला गया है। अपहरण के पीछे क्या राज है। इसका पर्दाफाश जल्द कर दिया जाएगा। व्यापारी से पूछताछ की जा रही है।
-संकल्प शर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed