फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   kasia become champion

भटवलिया को हराकर कसया बना चैंपियन

Thu, 19 Nov 2020 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
kasia become champion
भटवलिया को हराकर कसया बना चैंपियन
विज्ञापन

बरियारपुर। रामपुर कारखाना ब्लॉक के नौतन गांव में चल में प्रीमीयम नाइट किक्रेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार की रात कसया और भटवलिया के बीच खेला गया। इसमें कसया की टीम ने विपक्षी टीम को चार विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

मैच के पूर्व मुख्य अतिथि एवं क्षेत्रीय विधायक कमलेश शुक्ल के प्रतिनिधि डॉ. संजीव शुक्ल ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय कर खेल का शुभारंभ कराया। टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए भटवलिया ने निर्धारित आठ ओवर के मैच में 7.2 ओवर में ही 37 रन पर आलआउट हो गई। जवाब में उतरी कसया की टीम ने 5.4 ओवर में ही छह विकेट के नुकसान पर निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच आशू को एवं विजेता टीम के त्रतुराज को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। अपांयर छोटू सिंह और केतन रहे। इस दौरान राजेश, अनूप, बृजेश, धीरज, लव, कृष्णा, रोहित, प्रिंस, सुजीत, नीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed