फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Juvenile detained on charges of raping a girl.

Deoria News: बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, किशोर हिरासत में

Sun, 27 Sep 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 27 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Juvenile detained on charges of raping a girl.
खामपार। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोर पर छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। शुक्रवार की देर शाम हुई घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अफसर मौके पर पहुंचे। आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे पुलिस हिरासत में लिया गया है। पीड़िता की मां के अनुसार, शुक्रवार की शाम वह अपने धान के खेत की तरफ गई थी। घर में छह वर्षीय बच्ची अकेली थी। आरोप है कि इस दौरान पड़ोसी किशोर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद खून से लथपथ बच्ची को छोड़कर भाग निकला। कुछ देर बाद जब वह पहुंची तो बच्ची की हालत देखकर शोर मचाया। आसपास के लोग जुटे तो बच्ची ने आरोपी का नाम बताया।
विज्ञापन

परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। बच्ची को लेकर मां रात में ही अस्पताल गई और उसका प्राथमिक उपचार कराया। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है। शुक्रवार की देर रात अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने भी गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

सीओ भाटपाररानी मनोज कुमार ने बताया कि पीड़ित और आरोपी नाबालिग हैं और दोनों पड़ोसी हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अन्य विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed