{"_id":"68b891f62487bed1e40ffd3a","slug":"joint-team-of-arto-and-traffic-police-did-checking-deoria-news-c-208-1-deo1010-162343-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एआरटीओ एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने की चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एआरटीओ एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने की चेकिंग
Thu, 04 Sep 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अभियान चलाकर शहर क्षेत्र में बिना हेलमेट एवं तीन सवारी चलने वाले वाहन चालकों को रोककर एमवी एक्ट में चालान एवं सीज का कार्रवाई की गई। बुधवार को एआरटीओ आशुतोष कुमार शुक्ल एवं यातायात प्रभारी गुलाब सिंह मय यातायात पुलिस सड़क पर उतरे।
नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान के तहत यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु शहर क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें कसया ढाला, कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड एवं बस स्टैंड सड़क पर गाड़ी खड़ा 102 वाहनों का ई-चालान किया गया। जबकि 23 वाहनों को सीज किया गया। इस दौरान बिना हेलमेट पेट्रोल लेने आए दोपहिया वाहन चालकों को ईंधन न देकर जागरूक किया गया तथा यातायात नियमों के प्रति उन्हें जानकारी दी गई। यातायात पुलिस द्वारा आम जनमानस को जागरूक करते हुए पेट्रोल पंप संचालकों को भी इस अभियान का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।