{"_id":"631641bf18d3a15842570961","slug":"injured-youth-died-hangama-deoria-news-gkp449501138","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू के वार से घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू के वार से घायल युवक की मौत
विज्ञापन
मनोज के मौत के बाद दरवाजे पर लगी भीड घर वालो को समझाने में लगे रहे प्रशासन के लोग।संवाद
- फोटो : DEORIA
चाकू के वार से घायल युवक की मौत
आरोपियों की पिटाई करते हुए भीड़ ने पहुंचाया कोतवाली
आक्रोशित परिजन शव रख कर धरने पर बैठे
एसडीएम के आश्वासन के बाद माने परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। छत पर कपड़ा सुखाने को लेकर हुए विवाद में चाकू के वार से मृत युवक का शव रविवार को लखनऊ से घर पहुंचा। युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सोमवार की सुबह दो आरोपियों को पकड़ कर पिटाई करते हुए कोतवाली में पहुंचाया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए। जबकि दूसरी तरफ घटना से आक्रोशित परिजन शव को दरवाजे पर रख कर आर्थिक सहायता की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ सदर ने मदद का आश्वासन दिया तो परिजन दाह संस्कार के लिए राजी हो गए।
शहर के गरुलपार मोहल्ला निवासी मनोज कन्नौजिया (29) पुत्र स्व. मुन्नी लाल ढोल-नगाड़ा बजा कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। शनिवार की सुबह उनकी पत्नी किरन देवी छत पर कपड़ा सुखाने के लिए फैला रही थीं। इसी बीच उनके पट्टीदारी के भाई भीष्म कन्नौजिया से किसी बात को लेकर गाली-गलौज होने लगी। शोर सुनकर मनोज भी पहुंच गए। गाली देने से मना करने लगे तो भीष्म के पुत्र व भतीजे आकाश ने चाकू से मनोज के पेट में दो बार व एक बार सीने पर वार कर दिया। इससे मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहां भी डॉक्टरों ने रात में दो बजे लखनऊ रेफर कर दिया, जहां निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार की सुबह में उनकी मौत हो गई।
लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद देर शाम को शव घर पहुंचा तो पूूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर सीओ श्रीयश त्रिपाठी पहुंच गए। उन्होंने तहरीर देने कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। सुबह दो आरोपियों को परिजनों और आसपास के लोगों ने उनके घर से पकड़ कर पिटाई शुरू कर दी और कोतवाली तक ले गए। इसी बीच किसी ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर काफी संख्या में पहुंची पुलिस ने आरोपियों को भीड़ से अपने हिरासत में ले लिया। इसके बाद परिजन शव का दाह संस्कार करने से मना कर दिए और शव को दरवाजे पर रख कर धरने पर बैठ गए। करीब दस बजे तक हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन
एसडीएम सदर सौरभ सिंह और सीओ सिटी ने तत्काल दाह संस्कार के लिए आर्थिक मदद की और अन्य योजना का लाभ दिलाने की बात कही। इसके बाद परिजन शव का दाह संस्कार करने के लिए राजी हो गए। कोतवाल मृत्युंजय सिंह ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है। मुकदमे की कार्रवाई की जा रही है।
अनुष्का ने पूछा मम्मी, पापा कहां गए तो लोगों की आंखों से निकले आंसू
देवरिया। रविवार की शाम को शव आने के बाद मनोज के घर पर मोहल्लेवासियों की भीड़ लग गई। पत्नी और तीन पुत्रियों में बड़ी पुत्री ने जब मम्मी से पूछा कि पापा कहां गए। तो इस बात को सुनकर सभी की आंखें नम हो गईं।