फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   injured youth deid

Deoria News: हादसे में घायल साथी की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

Wed, 21 Feb 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 21 Feb 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
injured youth deid
बरहज के पैना गांव निवासी मृतक संदीप का फाइल फोटो  स्रोत परिजन
फोटो समाचार-20डीईओ 139, 141
विज्ञापन

शुक्रवार की रात रामजानकी मार्ग पर कान्हा हाउस के निकट हुई थी दुर्घटना, पहले जा चुकी है एक साथी की जान
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर के रामजानकी मार्ग स्थित कान्हा हाउस के निकट बीते शुक्रवार की रात सड़क हादसे में पैना गांव निवासी आनंद मोहन सिंह की मौत हो गई थी। जबकि साथी संदीप सिंह पुत्र शिवाजी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना को लेकर गांव में सन्नाटा है।
पैना निवासी संदीप सिंह गांव के ही साथी और बीसीए के छात्र आनंद मोहन सिंह के साथ स्कूटी से बरहज आए थे। वे वापस घर जा रहे थे। कान्हा हाउस के निकट जिला पंचायत के बैरियर के समीप दोनों युवक हादसे के शिकार हो गए। संदीप की मौत की जानकारी होने पर घर में चीख-पुकार मच गई। मां गायत्री देवी बदहवास हो गईं थीं। जबकि भाई अमरजीत सिंह, प्रदीप सिंह, बहन मंजू और पूजा का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

अभी आनंद मोहन की मौत के सदमे से गांव उबर नहीं पाया था। इसी बीच संदीप की मौत की जानकारी होने पर मातम पसर गया। संदीप मुंबई के एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। वह छुट्टी पर आए हुए थे। उन्हें क्या पता था कि छुट्टी के बहाने मौत उन्हें गांव खींच लाई थी। पुलिस ने बताया कि मौत की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट में-
मौत का कारण बन रहे रामजानकी मार्ग पर बने गड्ढे
बरहज। क्षेत्र के पैना गांव निवासी यशवंत कुमार सिंह पुत्र जयनारायण सिंह ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की है। उनका कहना है कि हादसे में गांव के दो होनहारों की मौत हो गई। इसकी वजह रामजानकी मार्ग पर बने अनगिनत गड्ढे हैं। इससे आएदिन घटनाएं हो रही हैं। उनका कहना है कि बरहज से मेहियवां के बीच सौ से अधिक गड्ढे हैं। जिस पर किसी का ध्यान नहीं है। इस संबंध में 11 फरवरी को अमर उजाला समाचार पत्र में रामजानकी मार्ग पर अनगिनत गड्ढे, हर पल हादसे की आंशका शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। लेकिन कोई पुरसाहाल नहीं निकल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed