फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   injured in accident died in hospital

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Wed, 06 Jan 2021 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
injured in accident died in hospital
सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

देसही देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के बरवां मीरछापर गांव के युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया दिया था। बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस बात की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया।

क्षेत्र के बरवां मीरछापर गांव के माधव शर्मा (25) पुत्र विश्राम शर्मा मंगलवार को किसी काम से देवरिया गए थे। देर शाम बाइक से घर वापस लौट रहे थे। क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव के सामने किसी वाहन की चपेट से गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां बुधवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। माधव तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके इस तरह मौत से पिता विश्राम शर्मा, माता सरस्वती देवी, पत्नी खुशबू, बड़े भाई अरविंद व संजय का रो-रोकर बुरा हाल है। माधव का करीब एक साल का एक बेटा है। इस बावत रामपुर कारखाना के प्रभारी एसओ घनश्याम सिंह ने बताया कि उन्हें हादसे की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर वाहन एवं चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed