फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   indecent act with teenager

कोरोना जांच कराने गई किशोरी से कर्मचारी ने की अश्लील हरकत

Tue, 06 Oct 2020 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
indecent act with teenager
कोरोना जांच कराने गई किशोरी से कर्मचारी ने की अश्लील हरकत
विज्ञापन

रुद्रपुर (देवरिया)। कोरोना जांच कराने गई किशोरी से स्वास्थ्य कर्मचारी ने छेड़खानी की। वह पर्ची पर दर्ज किशोरी के मोबाइल नंबर पर रात में अश्लील मैसेज और फोटो भेजने लगा। किशोरी के बताने पर परिजन मंगलवार को अस्पताल पहुंच कर हंगामा करने लगे। परिजनों को हंगामा करता देख आनन-फानन में सीएचसी अधीक्षक ने आरोपित कर्मचारी को अस्पताल से सीएमओ कार्यालय के लिए कार्य मुक्त कर दिया। किशोरी के भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने कोतवाली गेट पर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना जांच कराने को गई थी। जांच के दौरान बन रहे पर्ची पर जांच कराने वाले का पूरा विवरण भरा जाता है। आरोप है कि जांच केंद्र पर मौजूद कर्मचारी लड़की के मोबाइल पर रात में कॉल करने लगा। किशोरी ने बात नहीं की तो वह अश्लील मैसेज और फोटो भेजने लगा। किशोरी के द्वारा फोन पर फटकार लगाने के बाद भी स्वास्थ्य कर्मचारी नहीं माना। पीड़िता ने मंगलवार सुबह कर्मचारी का भेजा मैसेज परिजनों को दिखाया तो वह आग बबूला हो गए। परिजन अस्पताल पहुंचकर अश्लील मैसेज भेजने वाले कर्मचारी की तलाश करने लगे। जिस पर कर्मचारी अस्पताल से फरार हो गया। परिजनों का गुस्सा देख अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी हट गए।
विज्ञापन

इस दौरान कोरोना जांच और ओपीडी बंद रही। सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश यादव ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी की हरकत से सीएमओ कार्यालय को अवगत कराया गया है। तत्काल में आरोपित कर्मचारी को कार्य मुक्त कर सीएमओ आफिस भेजा गया है। कोतवाल अरुण कुमार मौर्या ने कहा कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed