फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   In their quest to life needs help

जिंदगी की जद्दोजहद में मदद की दरकार

Thu, 05 Nov 2015 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो / देवरिया Updated Thu, 05 Nov 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
जन्म से दिल का रोगी धर्मेंद्र अपनी जिंदगी बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहा है। एक तरफ गरीबी इलाज में बाधक बन रही है तो दूसरी तरफ दिल के रोग ने उसे लाचार बना दिया है। 

परिवार के सामने दो जून की रोटी का इंतजाम करना मुश्किल हो गया है। गरीबी और बीमारी से जंग लड़ रहे धर्मेंद्र को मदद की दरकार है। 

तरकुलवा, सोहनरिया के 35 वर्षीय धर्मेंद्र गुप्ता के दिल (हृदय) में जन्म के साथ ही छेद है। उनके पिता केदार गुप्ता दिल्ली में चौकीदारी करते थे। बचपन में धर्मेंद्र को दिक्कत शुरू हुई ।

 जांच के बाद एम्स के डॉक्टरों ने दिल के छेद होने की जानकारी दी और आपरेशन किया। कुछ दिन इलाज चला लेकिन बाद में छूट गया। 

वर्ष 2007 में पिता केदार गुप्ता चल बसे। इसी बीच परिवारवालों ने शादी कर दी।  छह साल पहले धर्मेंद्र को सांस फूलने और अन्य शारीरिक दिक्कतें होने लगी। उसने एम्स जाकर दिखाया। डॉक्टरों ने दुबारा इलाज शुरू किया। एंजियोग्राफी और इको जांच में दिल में 18 एमएम के छेद होने की जानकारी मिली। 

इसके अलावा फेफड़े में भी दिक्कत सामने आई। डॉक्टरों ने आपरेशन करने से मना कर दिया। डॉक्टरों ने सलाह दी कि इलाज लंबे समय तक चलेगा। गरीबी से जूझ रहे धर्मेंद्र के सामने इलाज में अड़चनें आने लगी। चार पहिया वाहन चलाकर कुछ कमा लेता था। 

लेकिन शारीरिक दिक्कत बढ़ने पर लाचार हो गया है। उसने गुरुवार को जिलाधिकारी को पत्र देकर आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

 इसके अलावा सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है। उसका कहना है कि गंभीर बीमारी से पीड़ित और गरीब होने के बाद भी उसे बीपीएल कार्ड जारी नहीं किया गया। 

इस बाबत जिला पूर्ति अधिकारी केजी पांडेय ने बताया कि पात्र होने की जांच कराकर उसे बीपीएल कार्ड जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed