फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   In the first meeting of the Nagar Panchayat, the members gave proposals for development

Deoria News: नगर पंचायत की पहली बैठक में सदस्यों ने दिए विकास के प्रस्ताव

Tue, 13 Jun 2023 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
In the first meeting of the Nagar Panchayat, the members gave proposals for development
देवरिया। नगर पंचायत पथरदेवा की प्रथम बैठक मंगलवार को कार्यालय सभागार में संपन्न हुई। इसमें वार्ड सदस्यों ने अपने-अपने वार्डों में विकास से संबंधित प्रस्ताव दिए। इसके पूर्व सदस्यों ने अध्यक्ष कमलेश सिंह को बुके देकर स्वागत किया। बैठक में सभी वार्ड सदस्य उपस्थित रहे। कुछ महिलाओं की जगह पुरुष ही प्रतिनिधि बनकर उपस्थित हुए। मौके पर अध्यक्ष व ईओ ने प्रस्ताव लिया। इन प्रस्तावों में सफाई, पेयजल, नाली, इंटरलाॅकिंग, पथ प्रकाश, मुख्य रहे। सिधावे वार्ड के सदस्य सूर्यभान यादव ने वार्ड के कुओं की सफाई का मुद्दा उठाया तो सुशील पांडेय ने नगर पंचायत के मुख्य बाजार पथरदेवा में वाटर कूलर की मांग की। वहीं बृजेश शुक्ल ने बाजार में शौचालय की मांग रखी। अध्यक्ष कमलेश सिंह ने सभी वार्ड सदस्यों से नगर के विकास के लिए सहयोग करने की अपील की। इस दौरान ईओ मंगला प्रसाद, सदस्य नर्वदेश्वर तिवारी, अजय सिंह, रानी, जैनुद्दीन, अंसारी, अफजल और सावित्री आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed