फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   IG inspected the spot, police team formed for disclosure

Deoria News: आईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित

Thu, 17 Aug 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 17 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
IG inspected the spot, police team formed for disclosure
देवरिया। आईजी गोरखपुर जे रविंद्र गौड़ गौरी बाजार थाना क्षेत्र के कटाई चौराहे पर मंगलवार को पहुंचे। उन्होंने सहज जनसेवा केंद्र पर संचालक को गोली मारकर लूटने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। आईजी ने बताया कि सहज जन सेवा केंद्र पर घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। कटाई चौराहे पर सोमवार की दोपहर में अवधपुर निवासी कमलेश निषाद को गोली मार कर बाइक सवार बदमाशों ने दो लाख रुपये लूट लिए थे। घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। दोपहर में आईजी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुकानदार से जानकारी ली। पुलिस को आशंका है कि गोरखपुर मंडल में एक ऐसा गिरोह सक्रिय हो गया है, जो जन सेवा केंद्रों को निशाना बनाकर लूट की घटना को अंजाम दे रहा है। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमों को लगाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed