{"_id":"68321350a68e44520c0813b4","slug":"if-you-have-muscle-weakness-and-difficulty-in-breathing-be-careful-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-154371-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मांसपेशियों में कमजोरी, सांस लेने में हो रही दिक्कत तो हो जाएं सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मांसपेशियों में कमजोरी, सांस लेने में हो रही दिक्कत तो हो जाएं सावधान
Sun, 25 May 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 25 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गर्मी और उमस से स्वास्थ्य की समस्या हो रही है। पसीना अधिक निकलने से सोडियम और पोटैशियम की कमी से व्यवहार में बदलाव के साथ कई तरह की दिक्कत हो जा रही है। मांसपेशयों में कमजोरी सहित अन्य परेशानी आ रही है। सांस लेने में तकलीफ होती है। खासकर बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। मेडिकल कॉलेज में रोजाना ऐसे 10 से 12 मरीज आ रहे हैं। डॉक्टर दवा, जांच के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
पारा चढ़ने से गर्मी बढ़ रही है। इस वजह से लोग बेहाल हैं। इससे सेहत पर असर पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत उम्रदराज लोगों को हो रही है। पसीना अधिक हो रहा है। इसके साथ सोडियम भी निकल जा रहा है। उसकी पूर्ति न होने से कमी हो जा रही है। इससे स्वास्थ्य बिगड़ जा रहा है।
मरीज को पहचानने की समस्या हो रही है। साथ ही, अपशब्द बोलने, अचानक हंसने, रोने की दिक्कत हो रही है।