फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   If you do not ration the blocked roads

राशन न मिलने पर सड़क जाम कर दी

Thu, 19 May 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Thu, 19 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
If you do not ration the blocked roads
भटनी के घाटी चौराहे पर कोटेदार के खिलाफ ग्रामिणो ने प्रदर्शन किया
कार्ड धारकों को राशन नहीं देने पर नाराज लोगों ने बुधवार को घांटी चौराहे पर कोटेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। लोगों ने भटनी भिंगारी बाजार मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे भटनी थानाध्यक्ष ने लोगों को समझाकर शांत कराया और आवागमन बहाल कराए।
विज्ञापन


विकास खंड के धरमखोर बाबू और गोपालपुर गांव के लोगों को घांटी बाजार का कोटेदार राशन देता है। बुधवार को दोनों गांव के लोग कोटेदार के यहां राशन लेने पहुंचे तो कोटेदार ने पुराना राशन कार्ड का हवाला देते हुए कार्डधारकों को राशन देने से इंकार कर दिया जिससे नाराज लोगों ने कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी करते करते हुए भटनी-भिंगारी मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया जिससे सड़क के दोनाें तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन


लोगों ने तपती धूप में दो घंटे तक कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि कोटेदार प्रशासन कि मदद से गरीबों का राशन बाजार में अधिक रुपया लेकर बेच दे रहा है। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप यादव ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उसके बाद सड़क जाम को समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed