फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   I will fight for the respect of the chiefs: MLA

प्रधानों के सम्मान की लड़ाई लडूंगा : विधायक

Fri, 05 Sep 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 05 Sep 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
I will fight for the respect of the chiefs: MLA
भाटपार रानी। ग्राम प्रधान उन्मुखीकरण कार्यशाला व समीक्षा बैठक बृहस्पतिवार को ब्लाक सभागार में हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने प्रधानों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना और उनके सम्मान की लड़ाई लड़ने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के आयोजक प्रधान संघ भाटपार रानी के अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. शम्स परवेज ने विश्वास दिलाया की जो प्रधानों की समस्याओं को निस्तारित कराएगा, सभी प्रधान बिना किसी भेदभाव के उनके साथ कदम से कदम मिलाकर सहयोग करेंगे। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार पाठक ने ग्राम पंचायत की समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। इस मौके पर प्रधान संघ की तरफ से विधायक को पत्रक भी सौंपा। खंड विकास अधिकारी पीएन त्रिपाठी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत में बेहतर कार्य करने वाले ग्राम पंचायत सचिव और पंचायत सहायकों को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed