{"_id":"6845d770ac2e0277d5009840","slug":"husband-threatens-to-commit-suicide-along-with-the-shooting-victim-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-155534-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गोलीकांड पीड़िता के साथ पति ने दी आत्मदाह की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गोलीकांड पीड़िता के साथ पति ने दी आत्मदाह की चेतावनी
Mon, 09 Jun 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
एकौना। एक जून को पचलड़ी पलिया बांध पर रमपुरवा गांव के पास युवती के यौन शोषण मामले में गवाह उसकी मां को गोली मारने के मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने का आरोप लगाया है।
घायल महिला के पति ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर 11 जून को लखनऊ में सीएम आवास के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
बता दें कि पचलड़ी पलिया बांध पर दवा लेकर जा रही एक महिला को बाइक सवार बदमाशों ने एक जून को गोली मार दी। महिला एक साल पहले बेटी के साथ हुए यौन उत्पीड़न के मामले में गवाह थी। आरोपी युवक के जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद पीड़िता ने उससे शादी कर ली।
गोलीकांड के मामले मेंं घायल महिला के पति ने यौन उत्पीड़न के आरोपी युवक और बेटी समेत चार लोगों पर केस दर्ज कराया है। पुलिस तीन संदिग्धों से पूछताछ भी कर चुकी है। पीड़ित महिला के पति ने सीएम पोर्टल पर शिकायत कर बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। संवाद