फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hundreds of acres of paddy crop of farmers drowned in canal water

Deoria News: नहर के पानी में किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल डूबी

Wed, 02 Aug 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 02 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of acres of paddy crop of farmers drowned in canal water
तरकुलवा। तरकुलवा विकास खंड क्षेत्र के खजुरिया रजवाहा को जमुनी गांव के पास दबंग दो बार काट चुके हैं। वह बेखौफ खजुरिया और सेमरी रजवाहा को सप्ताह भर के भीतर आठ बार काट चुके हैं। इससे आसपास के गांवों के किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल डूब गई है। बार-बार नहर काटे जाने के बाद भी नहर विभाग ने अबतक कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित किसानों ने थाने में भी इसकी शिकायत की है, लेकिन पुलिस तमाशबीन बनी हुई है। इसको लेकर किसानों में आक्रोश है। किसानों ने नहर विभाग के कर्मचारियों पर नहर काटने वालों से सांठगांठ का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


खजुरिया रजवाहा को दबंगों ने शुक्रवार रात में जमुनी गांव के पास 62.059 किमी. पर काट दिया। किसानों की सूचना पर नहर विभाग के कर्मचारियों ने शनिवार को नहर के कटान स्थल को बंधवा दिया। रविवार रात पुनः उसी जगह पर दबंगों ने नहर काट दिया, जिससे केसरीपुर, तरकुलवा, जमुनी कारी टोला, उजियार टोला, मदारीपट्टी आदि गांवों के किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल पानी में डूब गई है। यह कोई पहली बार नहीं है, हर साल दबंग उस जगह पर नहर को काटते हैं और साल दर साल किसानों की फसल बर्बाद होती है। पीड़ित किसान गौरी शंकर धोबी, चंद्रिका चौहान, सादा, गाजी आदि का आरोप है कि नहर विभाग नहर की पटरी को बंधवाने में केवल खानापूर्ति कर रहा है। विभाग के कर्मचारी कभी पटरियों पर पेट्रोलिंग नहीं करते हैं। नहर काटने वालों से उनकी साठगांठ है, जिससे बार-बार नहर काटने के बाद भी विभाग कोई कार्रवाई नहीं करता। कुछ किसानों ने बताया कि वे खुद थाने में लिखित शिकायत कर चुके हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। किसानों ने नहर विभाग से जांच कराकर नहर को क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराने व बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed