{"_id":"69935fd8d65a26e67204f6cd","slug":"huge-quantity-of-english-liquor-recovered-from-scorpio-four-smugglers-arrested-deoria-news-c-208-1-deo1033-175093-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: स्कार्पियो से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: स्कार्पियो से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
Mon, 16 Feb 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र से सटे बिहार प्रांत के सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान 378 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो स्कॉर्पियो वाहन जब्त किए गए।
जानकारी के अनुसार, नौतन थाना क्षेत्र में पुलिस सोमवार की सुबह बांका मोड़ के समीप वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान दो स्कॉर्पियो की तलाशी ली। तलाशी में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके से गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रिंस कुमार राम, उमेश यादव, धनजी यादव एवं रंजन यादव शामिल हैं, जो मैरवा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि यह खेप यूपी के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सीमा से संबंधित मार्ग के जरिए बिहार में खपाने की तैयारी थी। श्रीरामपुर और बनकटा थाना क्षेत्र सहित यूपी-बिहार बॉर्डर पर लगातार सख्ती के बावजूद शराब तस्कर नए-नए तरीके अपना रहे हैं। हाल के दिनों में बॉर्डर इलाके में तस्करी की गतिविधियां बढ़ने के संकेत मिले हैं, जिसको लेकर पुलिस सतर्क है।
विज्ञापन
इस मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।