फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   HPV vaccine may protect adolescent girls from cervical cancer

Deoria News: किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाएगी एचपीवी वैक्सीन

Sat, 28 Feb 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 28 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
HPV vaccine may protect adolescent girls from cervical cancer
किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण अ​भियान को संबो​धित करते सदर विधायक डॉ. शलभ - फोटो : सांकेतिक
देवरिया। सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा) की रोकथाम के लिए शनिवार से ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक लखनऊ में इस अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज के सभागार में सदर विधायक, सीएमओ, मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या सहित मेडिकल कॉलेज व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि अभियान के तहत प्रदेश की किशोरियों को यह वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। एचपीवी वैक्सीन किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाएगी। शीघ्र ही यह वैक्सीन सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क लगाई जाएगी। इसके लिए उनके अभिभावकों की सहमति जरूरी है। सीएमओ ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे आम कैंसर है, जो महिलाओं में होने वाले सभी कैंसर का लगभग 22.86 प्रतिशत है। गर्भाशय कैंसर के नए मामलों और इससे होने वाली मौतों की संख्या में भी भारी वृद्धि दर्ज की जा रही है, लेकिन सर्वाइकल कैंसर ही एक ऐसा कैंसर है, जिसकी रोकथाम वैक्सीन से हो सकती है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से जारी पत्र के अनुसार 14 साल की सभी किशोरियों को गार्डासिल-4 टीके की सिंगल डोज लगाई जाएगी। यह वैक्सीन सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पताल व मेडिकल कालेजों में निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। तीन महीने तक यह रोज लगाई जाएगी। इसके बाद रुटीन टीकाकरण के दिनों में ही इस वैक्सीन को भी लगाया जा सकेगा। प्राचार्य डॉ. रजनी ने कहा प्रदेश का यह टीकाकरण अभियान सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण के राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा है। कार्यक्रम में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसके सिन्हा पाण्डेय, सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा, डिप्टी सीएमओ डॉ. अश्वनी, डॉ. आरपी यादव, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, एआरओ राकेश चंद, डॉ. संजय भट्ट, डॉ. प्रियंका राय, डॉ. जमाल हैदर, डॉ. कविता, डॉ. जफर अनीस, जेएसआई के जिला प्रतिनिधि अभिनय कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed