{"_id":"654a7698b595bdeaa0049fa7","slug":"how-will-irrigation-be-done-three-years-have-passed-and-no-cleaning-of-parsa-rajwaha-has-been-done-deoria-news-c-208-1-deo1001-12458-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कैसे होगी सिंचाई, तीन वर्ष गुजर गए नहीं हुई परसा राजवाहे की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कैसे होगी सिंचाई, तीन वर्ष गुजर गए नहीं हुई परसा राजवाहे की सफाई
विज्ञापन
- किसानों ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेज कर विभागीय अधिकारियों पर जांच करा कर कार्रवाई की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सिंचाई खंड-दो देवरिया से संचालित होने वाली महुआडीह से निकलकर कुर्ना नाला में टेल होने वाली परसा रजवाहा में तीन वर्षों से सिल्ट की सफाई नहीं हुई है। इसके चलते इस नहर में हेड से टेल तक पानी नहीं पहुंच पाता है। आरोप है कि विभाग की ओर से हर बार शासन को टेलफिटिंग दिखा दी जाती है। इसको लेकर क्षेत्रीय किसानों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शपथपत्र के साथ शिकायत करके विभागीय अधिकारियों के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
टेल तक पानी नहीं पहुंचने से संबंधित बगल के किसानों के खेतों की सिंचाई नहीं हो पाती है, जबकि 12 किलोमीटर लंबे इस रजवाहे से क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांव के किसान लाभान्वित होते हैं। हालांकि इसको लेकर किसानों की ओर से अधिकारियों को बार-बार दूरभाष पर सूचना दी जाती है, लेकिन कोई सुध नहीं ली जाती है। तंग आकर क्षेत्रीय किसानों ने इसको लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शपथपत्र लगाकर शिकायत की है।
शिकायत करने वालों में किसान दीप नारायण मल्ल, जय सिंह, राज बहादुर सिंह, जोखनमल्ल, अशोक सिंह, राजेश यादव, मनोज सिंह, आदि किसान शामिल हैं।
-- -- -- --
कुछ नहरों को इस बार साफ-सफाई में नहीं लिया गया है। दूसरे चक्र में धन अवमुक्त होने पर इसे लिया जाएगा। जो रजवाहे अभी शेष रह गए हैं उन्हें अगले दौर में धन अवमुक्त होने पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-दुर्गेश गर्ग, अधिशासी अभियंता