फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hot air and flying dust increased the troubles of allergy patients

Deoria News: गर्म हवा और उड़ती धूल ने बढ़ाई एलर्जी के मरीजों की तकलीफ

Sat, 05 Apr 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 05 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Hot air and flying dust increased the troubles of allergy patients
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। गर्म और धूल भरी हवा से सांस के मरीजों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। श्वास नली में सूजन और फेफड़े में संक्रमण से अस्थमा और सांस के मरीजों को समस्या हो रही है। इससे अस्थमा, एलर्जी से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
मेडिकल कॉलेज में रोज सौ से अधिक मरीज आ रहे हैं। ब्रोंकाइटिस निमोनिया के मरीज भी आ रहे हैं। डॉक्टर दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
अप्रैल माह के शुरू से ही लोग गर्मी से परेशान हैं। तापमान बढ़ने और हवा चलने की वजह से अस्थमा, एलर्जी से पीड़ित लोगों की दिक्कत बढ़ने लगी है। दिन में गर्म हवा चल रही और धूल उड़ रहे हैं। वहीं फसल की कटाई का समय होने से गर्दा वातावरण में फैल रहा है। इसके नाक व काल के रास्ते अंदर जाने से सांस की नली में सूजन हो जा रहा है और नली सकरी हो जाती है। इससे सांस, अस्थमा से पीड़ित लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

वहीं एलर्जी से पीड़ित को नाक से पानी, आंख में खुजली आदि की समस्या हो रही है। जबकि पानी की कमी से भी दिक्कत हो रही है। इस तरह के मरीजों की संख्या बढ़ी है। सांस फूलने से पीड़ितों को लेकर तीमारदार अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीबी के मरीजों को भी समस्या हो रही है। इन दिनों मेडिकल कॉलेज के चेस्ट, सांस व टीबी रोग विभाग की ओपीडी में भीड़ बढ़ गई है। डॉ. अनुराग शुक्ला, डॉ. सुमित चौधरी ने शुक्रवार को करीब 150 से अधिक मरीजों का इलाज किया। इसमें 100 से अधिक अस्थमा और एलर्जी के मरीज रहे। इसके अलावा निमोनिया, टीबी व अन्य मरीज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed