{"_id":"5ae760794f1c1b320a8b75be","slug":"hospital-personaael-beaten-patient-slip-shift","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल कर्मियों ने मरीज की पर्ची फाड़ी, तीमारदारों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल कर्मियों ने मरीज की पर्ची फाड़ी, तीमारदारों को पीटा
deoria
Updated Mon, 30 Apr 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित बच्चे के साथ महिला।
- फोटो : amar ujala
देवरिया। शहर के न्यू कॉलोनी स्थित डॉ. एचएस राय के क्लिनिक के कर्मचारियों ने एक मरीज की पर्ची फाड़ दी और तीमारदारों की जमकर पिटाई की। पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। वहीं, डॉक्टर की तहरीर पर महिला के भांजे के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसे भी पुलिस ने हिरासत में रखा है।
बिहार के गोपालगंज जिले के बिजयीपुर थानाक्षेत्र के तरकुलही गांव निवासी चंदा देवी पत्नी नागेंद्र के नौ महीने के बेटे की तबीयत खराब है। चंदा देवी भांजे विकास कुशवाहा निवासी मिर्जापुर थाना भटनी के साथ बच्चे की दवा कराने शहर के न्यू कॉलोनी स्थित डॉ. एचएस राय के क्लिनिक पर आई थी। यहां डॉक्टर ने बच्चे को देखकर भर्ती कर दिया। बताया जा रहा है कि उसे ड्रिप चढ़ाया जा रहा था। एक कंपाउंडर आया और जल्दी ड्रिप समाप्त होने की बात कह विकास से कहासुनी कर लिया। विकास ने कहा कि वह कुछ नहीं जानता है। कर्मचारी ही आकर घटा-बढ़ा रहे हैं। दोपहर दो बजे के करीब चंदा देवी बेटे सिद्धार्थ और भांजे के साथ दवा लेने काउंटर पर गई। चंदा देवी का कहना है कि मेडिकल स्टोर के कर्मचारी ने उसकी पर्ची फाड़ दिया। जब विकास ने विरोध किया तो तीन कर्मचारियों ने मिलकर विकास को पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव के दौरान उसकी भी पिटाई की। अस्पताल में मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया। पीड़ित चंदा देवी ने कोतवाली पहुंचकर तीनों कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया। वहीं, डॉ. एचएस राय की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने विकास के खिलाफ केस दर्ज कर उसे भी हिरासत में ले लिया है। इस बाबत जब डॉ. एचएस राय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर के काउंटर पर भीड़ थी। विकास जल्दी दवा देने के लिए कह रहा था। इसी को लेकर विवाद हो गया। वह बाहर निकले तो सब कुछ सामान्य था। वहीं, सदर कोतवाल का कहना है कि दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। दोनों तरफ से तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर दोनों पक्ष के चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। क्लिनिल में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज मंगाकर देखा जाएगा। इसके आधार पर मुकदमे में धाराएं कम और ज्यादा हो सकती हैं।