{"_id":"658089705767505f2106d749","slug":"home-guard-dies-after-being-hit-by-train-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-15355-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रेन की चपेट में आने से होमगार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रेन की चपेट में आने से होमगार्ड की मौत
Mon, 18 Dec 2023 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
भाटपाररानी। बनकटा थाना अंतर्गत ग्राम गौरा के पास इसी गांव के एक होमगार्ड की सोमवार को शाम 5:30 बजे ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। गांव के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। ग्राम गौरा निवासी नंदलाल यादव (38) श्रीरामपुर थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात थे।
शाम को वह अपने गांव के सामने रेलवे ट्रैक पार कर दूसरे गांव में किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान वह सामने से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।