फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   highcourt judge indpected in jail

प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने जाना बंदियों का हाल

Sat, 23 Jan 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sat, 23 Jan 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति सुधीर सक्सेना ने जिला जज के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया। बंदियों की समस्याओं को सुना। लोक अदालत से फायदे, निशुल्क अधिवक्ताओं की उपलब्धता के बारे मेें जानकारी जुटाई। क्षमता से अधिक बंदियों के जेल में रहने के बाद बेहतर सुविधा के जेल प्रशासन को शाबासी मिली।
विज्ञापन


शुक्रवार को उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति सुधीर सक्सेना, जिला जज राजाराम, सीजेएम त्रिलोक पाल सिंह जिला कारागार पहुंचे। बंदियों से  बातचीत के दौरान जेल में बंदियों को मिलने वाले निशुल्क पैरवी के बारे में जानकारी मांगी। कितने बंदियों को इसका लाभ मिला।
विज्ञापन


जिला जेल में बंद दूर के बंदियों को निशुल्क पैरवी में कोई परेशानी तो नहीं हो रही। लोक अदालत से कितने  लोगों को लाभ मिला। छोटे मामलों में कितने बंदी जेल से छूटे। निरीक्षण के दौरान महिला बंदियों से मुलाकात कर उनका भी हाल जानने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में बंद महिलाओं ने बताया कि फर्जी तरीके से दहेज उत्पीड़न में उन लोगों को फंसाया जा रहा है। उनकी बातों को गौर से सुना और उनकी बातों पर विचार करने की बात कहीं।  बैरकों का निरीक्षण, सफाई और भोजन की व्यवस्था, ठंड में अलाव सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी मांगी गई।


बताया जाता है कि पहली बार किसी प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने जेल का निरीक्षण किया। जेल के इंतजाम पर संतोष जताया। करीब एक घंटे जेल में रहने के बाद सभी चले गए। जेल अधीक्षक रंग बहादुर पटेल ने बताया कि निरीक्षण में सब कुछ सामान्य रहा। बंदियों के बारे में और उनकी सुविधाओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed