फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   health workers hounerd

Deoria News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी सम्मानित

Wed, 07 Feb 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 07 Feb 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
health workers hounerd
...फोटो समाचार
विज्ञापन



-देवरिया महोत्सव : 170 स्वास्थ्य कर्मियों को नगर पालिका अध्यक्ष, जिलाधिकारी और सीडीओ ने किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। स्वास्थ्य कार्यक्रमों व सेवाओं के लिए उत्कृष्ट योगदान के लिए देवरिया महोत्सव के अंतर्गत चीनी मिल मैदान में सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह, सीडीओ प्रत्यूष पांडेय ने मंगलवार को चिकित्सकों सहित 170 स्वास्थ्य कर्मियों का उत्साहवर्धन किया। सभी को प्रशस्तिपत्र और मोमेंटो दिया गया। कार्यक्रम में सहयोगी संस्थाओं को भी स्मृतिचिह्न देकर सम्मनित किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह को सर्वाधिक टीबी मरीजों को गोद लेकर पोषण पोटली देने के लिए सम्मान दिया गया। इस मौके पर अलका सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिलाने में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों का बड़ा योगदान होता है।
विज्ञापन

डीएम अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को दिलाने में स्वास्थ्यकर्मियों का योगदान बहुत ही जरूरी है। सीडीओ प्रत्यूष पांडेय ने कहा कि देवरिया महोत्सव के इस मंच से स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित होना इनके लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि 17 चिकिसक, 25 स्टाफ नर्स, 9 सीएचओ, 51 आशा कार्यकर्ता और 9 पार्टनर्स संस्थाओं सहित 170 स्वास्थ्यकर्मियों को इस मंच से से सम्मानित किया गया है।
कार्यक्रम के बाद डीएम व सीडीओ ने महोत्सव में लगे सभी विभागों के स्टाॅलों का अवलोकन किया। कार्यक्रम में मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश बरनवाल, सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा, एसीएमओ डॉ. संजय कुमार गुप्ता, एसीएमओ आरसीएच डॉ. संजय चंद, डीपीएम पूनम, डीसीपीएम डॉ. राजेश गुप्ता, जिला मातृ स्वस्थ परामर्शदाता विश्वनाथ मल्ल आदि मौजूद रहे ।

भक्ति प्रहर में प्राचार्य मेडिकल कॉलेज बने यजमान
देवरिया महोत्सव में तीसरे दिन भक्ति प्रहर में हनुमत अराधना के मुख्य यजमान प्राचार्य राजेश बरनवाल रहे। साथ में डीडीओ रवि शंकर राय उपस्थित रहे। विद्वान ब्राह्मणों ने नैमितिक अर्चन कराकर 1101 श्री हनुमन चालीसा का पाठ किया। देवरही धाम देवरिया से पधारे पं. सत्यप्रकाश तिवारी ‘शंख बाबा’ ज्येतिषाचार्य के नेतृत्व में पं. विकास पांडेय, आनंद मिश्र, विनीत, दुर्गेश सहित अन्य 16 आचार्यों ने पाठ किया। आचार्यत्व पंडित घनश्यामा नंद ओझा ने किया।


पुलिस, न्यायिक अधिकारियों व मीडिया के बीच होगा क्रिकेट मैच
राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी के उपलक्ष्य में खेल उत्सव अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित होगी। क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि देवरिया महोत्सव के तहत 10 फरवरी को सुबह नौ बजे से रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट मैच होगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए मीडिया से जुड़े लोग भी अपनी टीम से समय से तैयार कर लें।



टिकट की व्यवस्था हुई समाप्त
देवरिया चीनी मिल मैदान में चल रहे देवरिया महोत्सव के आयोजकों की ओर से दर्शकों के लिए पहले टिकट की व्यवस्था बनाई गई थी। मंगलवार को इसे समाप्त करने की घोषणा कर दी गई। अब 12 फरवरी तक आयोजित विभिन्न प्रस्तुतियों का आम से खास सभी निशुल्क आनंद उठा सकेंगे।


महोत्सव में आज होने वाले कार्यक्रम
योग स्वास्थ्य शिविर - सुबह सात से आठ बजे तक
अराधना- सुबह आठ से 10 बजे तक
सांस्कृतिक कार्यक्रम- सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक
संस्कृति और व्यंजन - दोपहर एक से चार बजे तक
स्थानीय कलाकार- शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक
अनामिका अंबर - शाम 7:30 बजे से
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed