फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Group Captain Varun Singh of Deoria is seriously injured in the helicopter accident

हेलीकाप्टर हादसे में गंभीर घायल हैं देवरिया के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह

Thu, 09 Dec 2021 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Group Captain Varun Singh of Deoria is seriously injured in the helicopter accident
हेलीकाप्टर हादसे में गंभीर घायल हैं देवरिया के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह
विज्ञापन

रुद्रपुर (देवरिया)। तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को हुए हेलिकाप्टर हादसे में देवरिया के कन्हौली गांव निवासी ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका सैन्य अस्पताल वेलिंगटन में इलाज चल रहा है। चार माह पहले वरुण सिंह राष्ट्रपति के हाथों शौर्य चक्र से सम्मानित हो चुके हैं।

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह के भतीजे हैं। उनके पिता केपी सिंह सेना से रिटायर हो चुके हैं। 12 अक्तूबर 2020 को फ्लाइंग कंट्रोल सिस्टम खराब होने के बाद वरुण ने करीब दस हजार फीट की ऊंचाई से विमान की सफल लैंडिंग कराई थी। इसके लिए 15 अगस्त को राष्ट्रपति ने उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया था। वरुण के चाचा अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि सेना के अधिकारियों द्वारा हादसे में वरुण के घायल होने की सूचना मिली है। ईश्वर से उनके जल्द ठीक होने की कामना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed