{"_id":"698244472ca2b3ac800babff","slug":"government-girls-inter-college-tops-in-career-guidance-best-practices-deoria-news-c-208-1-deo1030-174098-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कॅरिअर गाइडेंस बेस्ट प्रैक्टिसेज में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कॅरिअर गाइडेंस बेस्ट प्रैक्टिसेज में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज अव्वल
Wed, 04 Feb 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
देवरिया (गौरीबाजार)। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया में मंगलवार को गाइडेंस कार्यक्रम संबंधी बेस्ट प्रैक्टिसेज की एक दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय कन्या इंटर काॅलेज इंदूपुर अव्वल रहा।
कार्यशाला में जनपद के सभी राजकीय विद्यालय के करियर नोडल शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों में आयोजित की गई कॅरिअर गाइडेंस की श्रेष्ठ गतिविधियों का पीपीटी बनाया। कार्यशाला में चुनी गई पांच बेस्ट प्रैक्टिसेज में राजकीय कन्या इंटर काॅलेज इंदूपुर प्रथम स्थान पर रहा। जिसे पीपीटी के माध्यम से प्रभारी प्रधानाचार्या एवं नोडल प्रीति सिंह ने प्रस्तुत किया।
द्वितीय स्थान पर कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से राजकीय हाई स्कूल बागापार एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज टीला टाली रहा। इसी प्रकार चतुर्थ स्थान पर राजकीय हाई स्कूल सिलहटा रुद्रपुर और पांचवें स्थान पर पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया रहा। सह जिला विद्यालय निरीक्षक नीलेश पांडेय ने सभी विद्यालयों के प्रस्तुति को सराहा। इस अवसर पर ज्ञानेश पांडेय, पवन मिश्र, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, जेपी यादव मौजूद रहे। संवाद