फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   gorra river cutting pilot project in silhata

सिलहटा में पायलट प्रोजेक्ट स्थल पर भीषण कटान, राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने लिया जायजा

Thu, 30 Sep 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
gorra river cutting pilot project in silhata
सिलहटा में पायलट प्रोजेक्ट स्थल पर भीषण कटान, राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने लिया जायजा
विज्ञापन

रुद्रपुर। गोर्रा नदी के सिलहटा गांव स्थित तटबंध पर प्रस्तावित पायलट प्रोजेक्ट स्थल पर भीषण कटान हो रहा है। यहां बांध के तेजी से कटने में पायलट प्रोजेक्ट खटाई में पड़ सकता है। बुधवार को तहसील के अधिकारियों के साथ राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने कटान स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग को कटानरोधी कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

राज्यमंत्री सिलहटा गांव के पास प्रस्तावित स्थल पर पायलट प्रोजेक्ट का कार्य शुरू होने से पहले हो रहे कटान और पांडेय माझा में जियो बैग से कराए गए नवीन कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पांडेय मांझा मे पायलट प्रोजेक्ट पूरी तरह सुरक्षित है। यह प्रोजेक्ट काफी सफल रहा है। सिलहटा में काम नहीं शुरू हो पाया। वहा कटान रुकने और पानी कम होने के बाद अक्टूबर से काम शुरू हो जाएगा। कहा कि रुद्रपुर के बाढ़ प्रभावित इलाके में राप्ती और गोर्रा नदी पर बने सभी तटबंध सुरक्षित हैं। इस बार फ्लड लेवल वर्ष 1998 की प्रलयंकारी बाढ़ के हाई फ्लड लेवल से उपर जाने के बाद भी बांधों मे दरार नहीं आई। बांध पर वर्षभर सुदृढ़ीकरण का कार्य चलता रहा है। तिघरा मराछी बांध को पिच करा देने से बांध पर राप्ती नदी के दबाव का असर नहीं हुआ। उन्होनें कहा कि सरकार ने जिन गांवो में बरसात का पानी जमा हुआ है, उसे ब्लाक के बजट से निकालने का निर्देश दिया है। उन्होंने बीडीओ को जलजमाव वाले गांवो से पानी निकलवाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय, बीडीओ कार्तिकेय मिश्र, एडीओ धीरेंद्र सागर,संतोष पांडेय, सतेंद्र साहनी, संगमधर दूबे, रामसंतोष शुक्ल, गिरीश सिंह, रतन शुक्ला,रमाशंकर निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed