फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Girl's post mortem report not received even after nine days

Deoria News: नौ दिन बाद भी नहीं मिली युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Sun, 10 Sep 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 10 Sep 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Girl's post mortem report not received even after nine days
भाटपाररानी। बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव की छेड़खानी पीड़ित युवती का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने के नौ दिन बाद भी युवती के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं मिल सकी है। शव बिहार के मैरवा थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर दो हिस्से में कटा हुआ बरामद हुआ था। रिपोर्ट न आने से परेशान युवती की मां और भाई प्रतिदिन मैरवा थाने के चक्कर लगा रहे हैं। दोनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में देरी होने पर घटना में लीपापोती मैरवा और बनकटा पुलिस द्वारा किए जाने का संदेह व्यक्त किया है।
विज्ञापन


मां और भाई शनिवार को सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा और जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी से मिले और उन्हें अपनी व्यथा सुनाई। उन्होंने कहा कि तीन माह पहले पड़ोसियों ने बेटी से छेड़खानी की। विरोध पर मां-बेटी को मारपीट कर घायल कर दिए था। पुलिस कप्तान से गुहार लगाने पर सभी पांच आरोपियों के विरुद्ध छेड़खानी, बलवा व मारपीट का केस दर्ज हुआ था। सभी आरोपी दबंग हैं। डर से गांव का कोई कुछ नहीं बोलता है। घटना के बाद परिवार दहशत में है। कभी भी इकलौते बेटे और एकमात्र बची बेटी की हत्या हो सकती है। आरोप लगाया कि छेड़खानी के केस में सुलह-समझौता नहीं होने पर ही बेटी की हत्या की गई। सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष ने उन्हें हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया तथा तत्काल पुलिस कप्तान से बात की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed