फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Girl students enthralled everyone with Garba-Dandiya.

Deoria News: छात्राओं ने गरबा-डांडिया से मोहा सबका मन

Tue, 17 Oct 2023 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 17 Oct 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Girl students enthralled everyone with Garba-Dandiya.
भटनी। क्षेत्र के चांदपार स्थित एनपीएस स्कूल में शारदीय नवरात्र व दशहरा पर्व को लेकर छात्राओं ने गरबा, डांडिया नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सोमवार की देर रात तक चले संगीत कार्यक्रम में छात्रों ने रामलीला का भी सजीव मंचन किया। छात्राओं ने गरबा व डांडिया नृत्य की प्रस्तुति कर जहां लोगों का दिल जीत लिया वहीं रामलीला का शानदार मंचन कर छात्रों ने सबको भाव-विभोर कर दिया। इसके अलावा आयोजन में शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहे छात्रों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

भटनी के नेशनल पब्लिक स्कूल में इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र के अवसर पर वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से हमारी संस्कृति जीवंत रहती है। हमको अपनी अनुशासित संस्कृति पर गर्व है। विशिष्ट अतिथि डॉ. सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा के साथ ही छात्रों के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए खेल-कूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी जरूरी है। इससे उन्हें बेझिझक अपनी बातों को रखने में मदद मिलती है। कार्यक्रम में छात्रों ने परशुराम-लक्ष्मण संवाद, सीता स्वयंवर, राम वनवास, सीता हरण व रावण वध का शानदार मंचन किया।
विज्ञापन

शबरी प्रसंग का रोचक वर्णन करते हुए भगवान श्रीराम के वनवास काल के दौरान शबरी का भगवान के प्रति अटूट प्रेम का मंचन किया। वहीं गरबा व डांडिया नृत्य व संगीत से छात्राओं ने सबका मन मोह लिया। फिर देवी स्तुति में छात्राओं ने मां के नौ स्वरूपों की झांकी सजाई। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। इसके पूर्व स्कूल के प्रबंध निदेशक संजय शंकर मिश्र ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान आदित्य सिंह, रविप्रकाश मिश्र, अशोक मिश्र, अनिल मिश्र, मृदुला सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed