{"_id":"6ab2cc99130f0da2b8056384","slug":"returned-home-after-getting-medical-treatment-in-varanasi-deoria-news-c-208-1-deo1011-192512-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: वाराणसी से दवा कराकर घर लौटा तो अलमारी से 12 लाख रुपये गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: वाराणसी से दवा कराकर घर लौटा तो अलमारी से 12 लाख रुपये गायब
Wed, 23 Sep 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर में चोरी की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस।
देवरिया। सलेमपुर नगर के वार्ड नंबर 11 स्थित परशुराम धाम में किराये के मकान में रह रहे परिवार के घर से 12 लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है।
परिवार के लोग 17 सितंबर को मां का इलाज कराने वाराणसी स्थित बीएचयू अस्पताल गए थे। मंगलवार शाम ट्रेन से लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखे 12 लाख रुपये गायब थे। परिवार ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
लार थाना क्षेत्र के मन्नी देवी पत्नी सुनील वर्मा अपने दो बेटों प्रिंस वर्मा और विशाल वर्मा के साथ सलेमपुर के वार्ड नंबर 11 परशुराम धाम में किराये के मकान में रहती हैं। प्रिंस वर्मा के अनुसार, 17 सितंबर को वह अपनी मां मन्नी देवी को इलाज के लिए वाराणसी के बीएचयू अस्पताल लेकर गए थे। करीब पांच दिन इलाज कराने के बाद मंगलवार शाम परिवार वापस सलेमपुर पहुंचा।
घर पहुंचने पर मुख्य दरवाजे की कुंडी खुली मिली। इससे परिवार को चोरी की आशंका हुई। कमरे में पहुंचकर अलमारी और अन्य सामानों की जांच की गई तो अलमारी की तिजोरी में रखे 12 लाख रुपये गायब मिले।
विज्ञापन
इसके बाद प्रिंस वर्मा ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
प्रिंस वर्मा ने बताया कि 12 सितंबर को उन्होंने एक जमीन 22 लाख रुपये में बेची थी। इसमें 10 लाख रुपये उनके बैंक खाते में स्थानांतरित हुए थे, जबकि 12 लाख रुपये नकद मिले थे। नकदी को उन्होंने अलमारी के तिजोरी बॉक्स में रख दिया था और इसके बाद मां का इलाज कराने वाराणसी चले गए थे।
पुलिस के अनुसार, फिलहाल मौके से ऐसा कोई पुख्ता साक्ष्य नहीं मिला है, जिससे चोरी की घटना की पुष्टि हो सके। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।