फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Blast in Tehsil feeder trolley; power out for six hours, residents inconvenienced.

Deoria News: तहसील फीडर की ट्रॉली में ब्लास्ट छह घंटे बिजली गुल, लोग परेशान

Wed, 23 Sep 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 23 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Blast in Tehsil feeder trolley; power out for six hours, residents inconvenienced.
देवरिया। बिजली वितरण केंद्र सलेमपुर पर सोमवार की देर रात तहसील फीडर की ट्रॉली में अचानक ब्लास्ट होने से सलेमपुर नगर की बिजली आपूर्ति करीब छह घंटे बाधित रही। तेज आवाज के साथ हुए ब्लास्ट से विद्युत केंद्र में अफरा-तफरी मच गई। उस समय ड्यूटी पर तैनात एसएसओ भी घबरा गया।
विज्ञापन

तहसील फीडर से गांधी चौक समेत नगर के एक दर्जन से अधिक वार्डों में बिजली आपूर्ति की जाती है। सोमवार रात करीब दस बजे अत्यधिक गर्म होने के बाद फीडर की ट्रॉली में अचानक तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हो गया। इसके बाद बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

ब्लास्ट की सूचना पर विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और फीडर की मरम्मत में जुट गए। देर रात तक कर्मचारियों ने काफी मशक्कत की। मरम्मत कार्य के दौरान तहसील फीडर के साथ ही अन्य फीडरों की बिजली आपूर्ति भी बंद रखी गई। करीब छह घंटे बाद रात दो बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई उमेश चंद्र ने बताया कि फीडर ब्लास्ट होने के चलते विद्युत आपूर्ति रात में कुछ घंटे के लिए बाधित रही थी। उसे ठीक कर दिया गया है, अब आपूर्ति सुचारू रूप से चल रही है।
मदनपुर संवाद के अनुसार क्षेत्र के महेन और मदनपुर फीडर से सोमवार की शाम चार बजे अचानक बिजली गुल हो गई। जिससे दोनों फीडरों के करीब 100-125 गांवों के लोग अंधेरे में रहे। करीब 20 घंटे तक बिजली गायब रहने से लोगों में हाहाकार मच गया था। घरों के इलेक्ट्रानिक उपकरण डिस्चार्ज हो गए थे।मंगलवार को आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत महसूस की।
सोमवार की शाम करीब चार बजे मदनपुर-माहीगंज के बीच मेन सप्लाई में तकनीकी खराबी आ जाने से बिजली अचानक गुल हो गई। लोगों का कहना है कि आपूर्ति बहाली के लिए कर्मचारी तकनीकी फाल्ट ढूंढने में जुट गये। लेकिन फाल्ट नहीं मिल पा रहा था। जिससे मदनपुर और महेन फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी।

लोगों ने घरों के बाहर और छतों पर किसी तरह रात व्यतीत किया। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे जाकर आपूर्ति बहाल हो सकी।
लोगों का कहना है कि पिछले करीब एक सप्ताह से बेतहाशा कटौती किया जा रहा है। लोगों का यह भी कहना है थकहार कर शाम को घर पहुंचने पर बिजली न होने के कारण रात में सकून की नींद नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed