{"_id":"663537d7c52feb4c1f014c84","slug":"girl-student-died-in-miserable-conditions-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-124801-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: संदिग्ध हालात में छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: संदिग्ध हालात में छात्रा की मौत
Sat, 04 May 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 04 May 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
नगर के पश्चिमी तिवारी टोला में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। नगर के पश्चिमी तिवारी टोला वार्ड में शुक्रवार की शाम एक छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। चिकित्सक के अनुसार किशोरी के गले पर फंदे के निशान बने हैं। वहीं, परिवार वाले घटना के कारण को लेकर स्पष्ट नहीं बता रहे। पुलिस जांच में जुटी है।
वार्ड निवासी आस मोहम्मद की बेटी शमा परवीन (14) कक्षा छह की छात्रा थी। वह दिन में पढ़ने गई थी। शाम को परिजन उसे संदिग्ध हालात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत बताया। शमा के गले पर निशान पड़े थे। परिजन जिला अस्पताल ले जाने को बोलने लगे, तब अस्पताल कर्मियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू की। मोहल्ले वालों के अनुसार, किशोरी ने किसी बात को लेकर फंदे से लटक कर जान दे दी। प्रभारी निरीक्षक रतन कुमार पांडेय ने कहा कि छात्रा की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस छानबीन कर रही है।