फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ganinath poojanotsav celebrated

हर्षोल्लास के साथ मना भगवान गणिनाथ पूजनोत्सव

Sun, 12 Sep 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
ganinath poojanotsav celebrated
हर्षोल्लास के साथ मना भगवान गणिनाथ पूजनोत्सव
विज्ञापन

भटनी। मद्धेशिया समाज के कुलगुरु संत शिरोमणि बाबा गणिनाथजी महाराज का पूजनोत्सव समारोह शनिवार की रात नगर के जलपा माता मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा के पूजनोत्सव के बाद समाज का ध्वजा अभिवादन किया गया। मुख्य अतिथि संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र मद्धेशिया ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि बाबा का जीवन सामाजिक विसंगतियों को दूर करने में बीता। मद्धेशिया व वैश्य समाज के उत्थान के लिए वे आजीवन संघर्षरत रहे। उन्होंने मद्धेशिया समाज को संगठित होने पर बल दिया।

सलेमपुर के नगर पंचायत अध्यक्ष जेपी मद्धेशिया ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि हमारे समाज के युवा पढ़ लिख कर क्षेत्र और देश का नाम रोशन करें यही अभिलाषा है। पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्त ने समाज के राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक व सांस्कृतिक विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि जब हम एक होंगे, तभी देश की राजनीति में सीधी भागीदारी कर सकेंगे। उन्होंने समाज के हर शख्स से अपने नाम के आगे कांदू लिखने को कहा। उन्होंने मद्धेशिया समाज को एकजुट रहने का आह्वान करते हुए समाज के उत्थान के लिए शैक्षणिक विकास को जरूरी बताया। इसके पूर्व पूजनोत्सव की शुरुआत भगवान की भव्य झांकी और सांस्कृतिक से किया गया। अध्यक्षता अरुण मद्धेशिया व संचालन सुरेश कुमार गुप्त ने किया। इस दौरान श्यामनारायण गुप्त, विवेक मद्धेशिया, विजय शंकर मद्धेशिया, मंटू मद्धेशिया, रतन मद्धेशिया, रमेश गुप्त, सोहन मद्धेशिया, राजकुमार मद्धेशिया, गौतम मद्धेशिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed