{"_id":"573f60134f1c1b0014ac718b","slug":"fraud-in-sulabh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलभ शौचालय निर्माण में धांधली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुलभ शौचालय निर्माण में धांधली का आरोप
देविररिया, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
आरोप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लार नगर की हरिजन बस्ती के वार्ड में बन रहा शौचालय
मेहरौनाघाट। लार नगर में सुलभ शौचालय का निर्माण हो रहा है। इसमें घटिया सामग्री का प्रयोग करने से नाराज महिलाओं और ठेकेदार के बीच शुक्रवार को नोकझोंक हुई।
किसी भी कीमत पर मानक की अनदेखी कर शौचालय का निर्माण नहीं करने की चेतावनी दी। उग्र महिलाओं के तेवर देखकर ठेकेदार मानक के अनुसार निर्माण कराने के लिए राजी हुआ। इस पर नाराज महिलाएं शांत हुई। तब जाकर निर्माण कार्य शुरू हुआ।
लार नगर के हरिजन बस्ती में 17.30 लाख रुपये की लागत से सुलभ शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा है। मोहल्ले वालों का आरोप है कि ठेकेदार मानक के अनुसार निर्माण कार्य नहीं करा रहा है। नाराज लोगों ने बृहस्पतिवार को धरना दिया।
विज्ञापन
बावजूद इसके ठेकेदार शुक्रवार को जबरन निर्माण कार्य शुरू करा दिया। यह देख महिलाएं उग्र हो गईं और काम को रोक दिया। ठेकेदार महिलाओं के बीच नोकझोंक भी हुई।
महिलाओं ने चलाई गई दीवार को कमजोर बताते हुए इसमें पिलर का इस्तेमाल करने के लिए कहा। इस पर ठेकेदार राजी हो गया है। तब जाकर निर्माण कार्य शुरू हुआ। इस दौरान चन्द्रभूषण सिंह, मनरावती देवी, सुनीता देवी, शैलू निशा, नूरजहां, तारा खातून आदि महिलाएं मौजूद रहीं।