{"_id":"664bba80f660c5fe8c0d5dea","slug":"fraud-in-making-school-boundry-deoria-news-c-208-1-deo1004-126149-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विद्यालय की चहारदीवारी निर्माण का फर्जी एमबी बना भुगतान का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विद्यालय की चहारदीवारी निर्माण का फर्जी एमबी बना भुगतान का आरोप
Tue, 21 May 2024 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 21 May 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
आंधी में गिरी दीवार को मजदूरी से तुड़वाने और निर्माण कराकर भुगतान कराया
जिलाधिकारी से लगायत सीएम और पीएम पोर्टल पर हुई शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। स्थानीय विकास खंड के एक गांव में प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी निर्माण का एमबी बनवाकर प्रधान व सचिव ने फर्जी भुगतान करा लिया। आंधी में गिरी दीवार को मजदूर लगाकर तुड़वाने और नींव से जुड़ाई कराई दिखाकर भुगतान कराया गया है।
शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री पोर्टल पर शिकायती पत्र भेज कर सरकारी धन की बंदरबांट का आरोप लगाया है।
विकासखंड रामपुर कारखाना के करनपुर उर्फ पचपेड़ा निवासी अलकेंद्र राव ने सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर एक शिकायती पत्र दिया। दिए पत्र के मुताबिक स्थानीय विकासखंड के पोखरभिंडा लाला के राजस्व गांव बरईपुर लाला में प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी में सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। चहारदीवारी की दक्षिणी दिशा की दीवार आंधी में गिर गई। प्रधान और सचिव ने अवर अभियंता से मिलकर 1,71,000 का एमबी बनवा कर भुगतान कर लिया। चहारदीवारी निर्माण में नींव की खोदाई मानक के विपरीत हुई है। जबकि आंधी में गिरी दीवार को मजदूर लगाकर तुड़वाने की रिपोर्ट बनाई गई है। शिकायतकर्ता ने तकनीकी टीम से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।