फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Four women were duped of Rs 2 lakh in the name of providing them loans.

Deoria News: चार महिलाओं से लोन दिलाने के नाम पर दो लाख की ठगी

Thu, 15 Jan 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 15 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Four women were duped of Rs 2 lakh in the name of providing them loans.
पैकौली। लोन दिलाने के नाम पर चार महिलाओं से दो लाख रुपये ठगी का मामला प्रकाश में आया है। एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के पूर्व एजेंट ने महिलाओं को लोन दिलाने के नाम पर नगद व खाते में करीब दो लाख रुपये मंगा लिए।
विज्ञापन

पैसा लेने के बाद एजेंट का फोन न उठने पर महिलाओं को ठगी का एहसास हुआ। एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुरौली थाना क्षेत्र के भेड़ापकड़ खुर्द की रहने वाली तेतरी देवी पत्नी गोविंद राजभर ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि गोरखपुर जनपद का एक युवक पहले एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी का एजेंट था। वह गांव में पैसा कलेक्शन करने आता था। गांव में आने जाने से उसका व्यवहार गांव के लोगों से बढ़ गया। उसने गांव की महिलाओं को लोन दिलाने का वादा किया।
विज्ञापन

विगत वर्ष के दिसंबर में एडवांस के रूप में 50 हजार नगद ले लिया। उसके बाद युवक ने बीमा करने के नाम पर अलग-अलग तारीख में 61000 रुपये खाते में मंगा लिए। साथ ही गांव की गीता देवी पत्नी दीनानाथ से 16 हजार रुपये, लीलावती पत्नी मुन्ना राजभर से 19 हजार, खुशबू पत्नी रघुपति से 15 हजार ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे लेने के बाद युवक लोन दिलाने की बात को टालता रहा। कुछ दिन बाद युवक का मोबाइल बंद हो गया। उसके बाद पीड़ित महिलाओं ने युवक के कंपनी में जाकर पता किया तो पता चला कि वहां से नौकरी नहीं करता है। वह वहां से काफी समय पूर्व नौकरी छोड़ चुका है। पीड़ित तेतरी देवी ने युवक के खिलाफ सुरौली पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। थानाध्यक्ष सुरौली राकेश कुमार राय ने बताया कि ठगी कि शिकार महिलाओं ने लिखित तहरीर दिया है। आरोपी युवक के बारे में छानबीन की जा रही है। ल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed