{"_id":"68165c599af7e9261a04f1d4","slug":"four-schools-running-without-recognition-sealed-notice-issued-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-152837-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिना मान्यता के चल रहे चार स्कूल सील, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिना मान्यता के चल रहे चार स्कूल सील, नोटिस
Sat, 03 May 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 03 May 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। विकास खंड क्षेत्र में बिना मान्यता के संचालित हो रहे चार विद्यालयों को बीईओ विजय कुमार ओझा ने सील कर दिया है। संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। उन्होंने भविष्य में बिना मान्यता विद्यालय संचालित करने पर आरटीई के नियमों के तहत कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इस कार्रवाई से अन्य स्कूल संचालकों में दहशत है।
खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि गैर मान्यता प्रात विद्यालयों के संचालन के खिलाफ शनिवार को अभियान चलाया गया। इसके तहत हेलो किड्स लिटिल चैंप्स एकेडमी बसंतपुर धूसी, एलआरडी पब्लिक स्कूल बसंतपुर धूसी, एसएसजी एकेडमी हरपुर निजाम, आइडियल एकेडमी तरकुलवा बिना मान्यता संचालित पाए गए। बीईओ ने इन चारों विद्यालयों को तत्काल बंद कराते हुए सील कर दिया।