{"_id":"696d43bc86d8d879dd0f1e25","slug":"four-players-from-deoria-have-been-selected-for-the-gorakhpur-university-football-team-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-172863-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गोरखपुर विश्वविद्यालय की फुटबॉल टीम में देवरिया के चार खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गोरखपुर विश्वविद्यालय की फुटबॉल टीम में देवरिया के चार खिलाड़ी चयनित
Mon, 19 Jan 2026 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। खेल प्रतिभाओं की धरती देवरिया के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की फुटबॉल टीम में जनपद के चार होनहार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी 20 से 25 जनवरी तक मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय इंटर यूनिवर्सिटी फुटबॉल प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
टीम में चयनित खिलाड़ियों में बैतालपुर नगर पंचायत के गांधीनगर वार्ड निवासी आशीष कुमार पुत्र दिलीप कुमार शामिल हैं। आशीष मंजूर अली महाविद्यालय करजहा, देवरिया के छात्र हैं और लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर विश्वविद्यालय स्तर पर अपनी जगह बनाई है। दूसरे चयनित खिलाड़ी कुर्मीपट्टी, पथरदेवा निवासी अनीश अहमद पुत्र खुर्शीद अहमद हैं, जो राजेश्वरी देवी रामसुभग महाविद्यालय पथरदेवा में अध्ययनरत हैं। अनीश ने ट्रायल के दौरान अपनी गति और गेंद पर नियंत्रण से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।
इसी क्रम में इंदिरा नगर कॉलोनी, देवरिया निवासी अतुल चौरसिया पुत्र भरत प्रसाद चौरसिया का भी चयन हुआ है। अतुल बहादुर यादव पीजी कॉलेज भटनी के छात्र हैं और मिडफील्ड में सटीक पासिंग व मजबूत खेल के लिए पहचाने जाते हैं। चौथे खिलाड़ी कुर्मीपट्टी पथरदेवा निवासी अफजल पुत्र कलीमुल्लाह खान हैं। जो राजेश्वरी देवी रामसुभग महाविद्यालय पथरदेवा के छात्र हैं।
विज्ञापन
अफजल की आक्रामक खेल शैली और गोल करने की क्षमता उनके चयन का आधार बनी। इन चारों खिलाड़ियों के चयन से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। महाविद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और परिजनों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि वे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देवरिया और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।