{"_id":"610c2bdf8ebc3ebc56696853","slug":"foodgrain-being-proviede-to-in-crisis-mos-deoria-news-gkp40455173","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा में जन-जन को मिल रहा अन्न : जयप्रकाश निषाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा में जन-जन को मिल रहा अन्न : जयप्रकाश निषाद
विज्ञापन

रुद्रपुर। क्षेत्र में बृहस्पतिवार को भाजपा की ओर से अन्न महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का पोस्टर लगा आकर्षक झोले में गरीबों में निशुल्क अनाज वितरित किया गया। अन्न महोत्सव पर सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों को गुब्बारा लगाकर सजाया गया।
रुद्रपुर नगर के बसस्टेशन स्थित अखिलेश गुप्ता की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद, डीएम आशुतोष निरंजन और एसपी श्रीपति मिश्र ने गरीबों में अनाज का पैकेट वितरित किया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत आयोजित अन्न महोत्सव कार्यक्रम को राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ईश्वर गरीब को भूखा जगाते जरूर हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी कभी मुखा नहीं सुलाते हैं। डीएम और एसपी ने महत्वाकांक्षी योजना का सभी गरीबों को लाभ देने का निर्देश दिए। क्षेत्र के नकईल गांव में भाजपा के जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने मोदी योगी पैकेट में अन्न वितरित कराया। इस अवसर पर एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय, जिला विपणन अधिकारी जितेंद्र यादव, डीएसओ विनय कुमार सिंह, आपूर्ति निरीक्षक अभय नारायण लाल, सुशील त्रिपाठी, दिलीप जायसवाल,महेश मणि, जितेंद्र गुप्ता, रामकुमार सिंह, मनीष कुमार, मोहन उपाध्याय, छट्ठेलाल निगम, केके सिंह, अरविंद शुक्ला, सुशील चंद आदि मौजूद रहे।