{"_id":"6786a868b0d156f4dd0f458e","slug":"fog-hits-trains-coming-from-delhi-and-mumbai-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-144871-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दिल्ली और मुंबई से आने वाली ट्रेनों पर कोहरे की मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दिल्ली और मुंबई से आने वाली ट्रेनों पर कोहरे की मार
Tue, 14 Jan 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
देवरिया/भटनी। कोहरे ने ट्रेनों के संचालन व्यवस्था पर विपरित प्रभाव डाला है। इससे दिल्ली, मुंबई से आने व जाने वाली ट्रेनें प्रभावित हुई है। आलम यह है कि ट्रेनें आठ से 10 घंटे विलंब से पहुंच रही हैं। मंगलवार को नई दिल्ली-दरभंगा व नई दिल्ली-बरौनी क्लोन एक्सप्रेस करीब 11 घंटे की देरी से देवरिया रेलवे स्टेशन पहुंची।
वहीं प्रयागराज में कुंभ मेला में जाने वाली स्पेशल ट्रेनें भी चार घंटे की देरी से चलीं। इसके अलावा वैशाली सुपर फास्ट एक्सप्रेस पांच घंटे, काशी एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनों के लेटलतीफ से यात्री घंटों ठंड में ट्रेन की प्रतीक्षा करते नजर आए।
कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार रोक दी है। मंगलवार को नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस 11 घंटे, नई दिल्ली-बरौनी क्लोन एक्सप्रेस साढ़े 11 घंटे, मुंबई-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे, नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस आठ घंटे, प्रयागराज रामबाग-गोरखपुर कुंभ मेला स्पेशल तीन घंटे, नई दिल्ली -सहरसा वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस पांच घंटे अमृतसर-सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, विशाखापत्तनम-गोरखपुर कुंभ मेला स्पेशल चार घंटे, झूसी-गोरखपुर कुंभ स्पेशल ढाई घंटे, लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से देवरिया और भटनी रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
वहीं लखनऊ-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, अमृतसर-सहरसा जनसेवा एक्सप्रेस समेत पांच महत्वपूर्ण ट्रेनें निरस्त रहीं। ट्रेनों के लेटलतीफी और निरस्त से रेल यात्रियों के सामने मुसीबत पैदा हो गई है। दिल्ली व मुंबई जाने वाले यात्रियों को पांच से दस घंटे रेलवे स्टेशन पर बैठ कर ट्रेन की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर मुंबई जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहीं मंशा जैन ने बताया कि भीषण ठंड में जरूरी कार्य से मां व बच्चे के साथ मुंबई जाना पड़ रहा है। यहां देरी होने से वहां पहुंचने में भी देरी होगी।
ह