{"_id":"6b0b207df1ea6bddb30c3f94","slug":"five-supplies-to-government-hospitals-deoria-news-c-208-1-deo1049-197649-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सरकारी अस्पतालों में आपूर्ति होने वाली पांच दवाओं की जांच रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सरकारी अस्पतालों में आपूर्ति होने वाली पांच दवाओं की जांच रिपोर्ट का इंतजार
Sun, 29 Nov 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त उपलब्ध कराई जाने वाली दवाओं की गुणवत्ता की जांच औषधि विभाग करा रहा है। पांच दवाओं की जांच रिपोर्ट का विभाग को इंतजार है। नवंबर के अंत तक इनकी रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
करीब डेढ़ माह पहले जिला औषधि भंडार से छह दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए थे। इनमें से एक दवा की जांच रिपोर्ट आ चुकी है, जो गुणवत्ता के मानक पर खरी उतरी है।
शहर में निर्माणाधीन आरटीओ कार्यालय के पास स्थित जिला औषधि भंडार से जिले के सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को दवाओं की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
यहां से भेजी जाने वाली दवाएं अस्पतालों में उपचार कराने पहुंचने वाले मरीजों को मुफ्त दी जाती हैं। मरीजों को गुणवत्तापूर्ण दवाएं मिलें, इसके लिए औषधि विभाग समय-समय पर भंडार से नमूने लेकर जांच कराता है।
सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी मेडिकल स्टोरों पर बिकने वाली दवाओं की गुणवत्ता की भी जांच कराई जा रही है।
छह अक्तूबर को डीएम मधुसूदन हुल्गी ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान अभियान चलाकर दवा प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे।
जिले में अगस्त में भी औषधि विभाग ने 15 दवा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया था। इस दौरान दवाओं के नमूने लेने के साथ ही