फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Five smugglers going to Bihar with liquor in a luxury car arrested

Deoria News: लग्जरी कार में शराब लेकर बिहार जा रहे पांच तस्कर गिरफ्तार

Sun, 29 Dec 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 29 Dec 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Five smugglers going to Bihar with liquor in a luxury car arrested
प्रतापपुर/रामपुर बुजुर्ग (देवरिया)। श्रीरामपुर क्षेत्र से बिहार की ओर जा रही एक कार से शनिवार को पुलिस ने 61 पेटी शराब बरामद किया। टीम ने पांच तस्करों को भी पकड़ा है। दो तस्कर गाड़ी में थे, जबकि दो बाइक पर सवार तीन तस्कर साथ चल रहे थे। पुलिस ने वाहनों को जब्त करते हुए तस्करों से पूछताछ की। इसके बाद उन्हें जेल भिजवा दिया। श्रीरामपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर टीम के साथ क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर वह जगदीश बनकटा चौराहे के पास टीम के साथ पहुंचे। वहां एक चार पहिया वाहन को रोककर पूछताछ शुरू की तो चालक ने अपना नाम मनीष तिवारी पुत्र कैलाश तिवारी भरथाव गांव, थाना सिकंदरपुर, बलिया बताया। गाड़ी में बैठे दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम धनश्याम तिवारी पुत्र भिखारी तिवारी डोमडीह, मैरवा बिहार बताया। इसी बीच पीछे आ रहे दो बाइक पर सवार तीन लोगों को भी पकड़ लिया। बाइक सवारों की पहचान बनकटा के खोराबार के उपेंद्र यादव पुत्र वीरबहादुर यादव, गुठनी के बौड़ी निवासी बालेंद्र कुमार यादव पुत्र राजाराम यादव, मैरवा के डोमडीह के नरेंद्र राजभर पुत्र तेजनरायन राजभर के रूप में हुई। तीनों ने बताया कि चार पहिया वाहन में शराब लदी है और उसमें बैठे दोनों व्यक्ति हमारे साथ हैं। पुलिस टीम द्वारा जब गाड़ी की जांच की गई तो उसमें 61 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और एक यूपी का फर्जी नंबर प्लेट मिला। पुलिस अवैध शराब, वाहन व तस्करों को पकड़कर थाने लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed