फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Five policemen including outpost in-charge suspended

Deoria News: बंदी के दिन शराब बिकने से न रोक पाने पर चौकी प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मी निलंबित

Mon, 22 May 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 22 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Five policemen including outpost in-charge suspended
मझौलीराज पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों की एसपी के पास पहुंची थी शिकायत
विज्ञापन

- सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मतगणना के दिन क्षेत्र में शराब की दुकान खुली होने पर एसपी संकल्प शर्मा ने मझौलीराज के चौकी प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मियों निलंबित कर दिया है। एसपी की कार्रवाई के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गई है।
मतगणना के दिन चौकी क्षेत्र में शराब की दुकान खुली होने की शिकायत किसी ने पुलिस अधीक्षक से किया था। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इस पर एसपी ने मामले की जांच सीओ सलेमपुर देवआनंद को सौंपी दी। जांच के दौरान मामला सही पाए जाने पर एसपी ने सलेमुपर कोतवाली के मझौलीराज पुलिस चौकी के प्रभारी राकेश पाण्डेय, दीवान राम सिंह, कमलेश्वर, सिपाही सद्दाम, और इंद्रमणि पाल को निलंबित कर दिया है। पुलिस सूत्रों की बातों पर गौर किया जाए तो बंदी के दिन शराब बेचे जाने की कुछ अन्य थाना क्षेत्रों की भी एसपी के पास शिकायत पहुंची है। जिसकी जांच की जा रही है। एसपी के सख्त तेवर के कारण अन्य पुलिसकर्मियों में भी हड़कंप मच गई है। उन्हें भय सताने लगा है कि अगर जांच में पुष्टि हुई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

कोट
चौकी प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ शिकायत मिली थी, जिसकी जांच कराई गई थी। सीओ के जांच रिपोर्ट के आधार पर निलंबन की कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कुमार, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed