फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Five brothers were injured when sticks were struck over land.

Deoria News: जमीन के लिए चटकीं लाठियां, पांच भाई घायल

Sat, 27 Sep 2025 10:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 27 Sep 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Five brothers were injured when sticks were struck over land.
तरकुलवा। जलुआ पटखौली गांव में जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दो पक्षों में लाठी-डंडे चलने गए। पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जलुआ पटखौली गांव निवासी राम आशीष गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उनकी पुश्तैनी हिस्से की जमीन है। आरोप है कि 20 सितंबर को उनकी जमीन में पटीदार ओमप्रकाश, मिंटू, सिंटू, निखिल और सूरज निर्माण कार्य करने लगे। जब वह मना करने पहुंचे तो आरोपियों ने गोलबंद होकर लाठी, डंडा, रॉड और टांगी से उन पर हमला बोल दिया। बीच-बचाव करने जब उनका बेटा अंबुज पहुंचा तो उन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इससे उसका एक हाथ फ्रैक्चर हो गया। अंबिकेश, देवेश, दीपक को भी गंभीर चोटें आईं। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवादआ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed