{"_id":"6aaed7e4a9cb4b58cc001774","slug":"five-accused-of-theft-at-a-primary-school-apprehended-by-the-police-deoria-news-c-208-1-deo1019-192229-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: प्राथमिक विद्यालय में चोरी करने के पांच आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: प्राथमिक विद्यालय में चोरी करने के पांच आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
Sun, 20 Sep 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। प्राथमिक विद्यालय खुखुंदू नंबर दो में हुई चोरी का पुलिस ने शनिवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने चोरी के बैटरी, इन्वर्टर, मोटर और 9200 रुपये नकदी के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
जहां से पांचों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का दावा है कि इन्हीं ने भटनी, सलेमपुर और बरहज थाना क्षेत्र में हुई चोरियों को अंजाम दिया है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एक ने अपना नाम राजा उर्फ राज गौतम, दूसरे ने करन बांसफोर, तीसरे ने आकाश कुमार, चौथे ने सौरभ कुमार उर्फ टाइगर निवासी खुखुंदू पोखरा टोला और पांचवां जावेद खान उर्फ भोला निवासी खुखुंदू, मठिया मंदिर गेट का रहने वाला बताया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने प्राथमिक विद्यालय खुखुंदू के अलावा भटनी, सलेमपुर और बरहज थाना क्षेत्रों में हुई विभिन्न चोरियों में शामिल होने की बात स्वीकारी है।
तीन दिन पहले खुखुंदू के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में हुई चोरी में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही थी। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार चोरों के मास्टरमाइंड राजा उर्फ राज गौतम पर यहां पहले से भी चोरी और मारपीट की घटनाओं में प्राथमिकी दर्ज है। इससे पहले भी वह जेल जा चुका है।
विज्ञापन
सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि गिरफ्तार पांचों आरोपियों का मास्टरमाइंड राजा उर्फ राज गौतम है। उसके खिलाफ पहले से भी खुखुंदू थाने में चोरी और मारपीट की घटनाओं में प्राथमिकी दर्ज है। वह एक साल पहले जेल भी जा चुका है।