{"_id":"65db8a35b8af01102b067f34","slug":"fire-in-electronics-shop-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-120072-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में लगी आग
Mon, 26 Feb 2024 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
लार में आग लगने की जानकारी पर जुटे लोगफोटो- संवाद
फोटो समाचार......
-लार सेंट्रल बैंक के बगल की घटना, लोगों के सहयोग से पाया गया आग पर काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। लार नगर के सेंट्रल बैंक के बगल में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में शनिवार की रात शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। सुबह धुआं निकलते देखकर लोगों ने इसकी सूचना दुकान स्वामी को दी। मौके पर पहुंचे दुकान स्वामी के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई। सभी के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। घटना में चालीस लाख से अधिक का सामान जल के राख हो गया। उधर, आग लगने की जानकारी पर अग्निशमन विभाग का वाहन पहुंच गया। हालांकि, इसके पहले आग पर काबू पा लिया गया था।
लार थाना क्षेत्र के रोपन छपरा निवासी राजेश सिंह नगर के इंद्रानगर वार्ड में रहते हैं। उनकी अम्बे इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान सेंट्रल बैंक के बगल में है। रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात किसी समय शाॅर्ट शर्किट से दुकान में आग लग गई। दुकान स्वामी के मुताबिक, अंदर रखा 50 फ्रिज, 55 वाशिंग मशीन, कूलर 60, गीजर 10, इन्वर्टर 10, बैटरी 5, टीवी 12, सूटकेस 50 से अधिक, पंखा 40, मिक्सर 24, माइक्रो वेव 5, थर्मस 50, प्रेस 50, कुर्सी 10, तार, बल्ब, सहित अन्य दुकान में रखा करीब चालीस लाख से अधिक का सामान जल के राख हो गया। सुबह धुआं और आग की लपटें देखकर आसपास के दुकानदारों ने घटना की जानकारी दुकान स्वामी को दी। मौके पर पहुंचे दुकान स्वामी ने देखा कि आग की लपटें दुकान के चारों तरफ फैल रही है। यह देखकर शोर मचाया। आवाज सुन पहुंचे चौकी के पुलिस कर्मी सहित आसपास के लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे। आग की ऊंची लपटों के सामने लोग बेबस नजर आए।
कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। संयोग ठीक रहा कि पास की दुकानों में आग की चिंगारी नहीं पहुंची। नहीं तो कई दुकानें आग की चपेट में आ जातीं। वहीं, आबादी के बीच आग लगने की सूचना पर लोग घरों से बाहर निकल आए। करीब दो घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
आंखों के सामने लाखों का सामान जलते देखकर सन्न रह गए दुकानदार
सलेमपुर। रोज की तरह दुकान स्वामी राजेश सिंह दुकान बंद कर घर चले गए। इसी बीच शाॅर्ट शर्किट से आग लग गई। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे आसपास के दुकानदारों ने सूचना दी। यह सुन राजेश पैदल ही दौड़ पड़े। दुकान का शटर खोले तो देखा कि आग ने सभी सामानों को आगोश में ले लिया है। राजेश अपनी आखों के सामने दुकान में रखा कीमती सामानों को जलते देखकर सन्न रह गए। मौजूद लोगों ने उन्हें किसी तरह संभाला।
लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना, नहीं तो बैंक तक पहुंच जाती आग
सलेमपुर। लार में जिस इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में आग लगी, उसके सटे सेंट्रल बैंक की शाखा है। आग लगने की सूचना पास के दुकानदार दुकान स्वामी को देते हुए आग बुझाने की जुगत में जुट गए। इसका नतीजा रहा कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। वरना आग की लपटें बैंक की तरफ पहुंची होतीं तो भारी नुकसान हो सकता था।
दुकानों में नहीं लगे है अग्निशमन यंत्र
सलेमपुर। दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों में शासन का निर्देश है कि अग्निशमन यंत्र होना चाहिए। ताकि आग लगने की घटना के दौरान समय रहते आग पर काबू पा लिया जाए। लेकिन लार नगर की अधिकतर दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों में अग्निशमन यंत्र नहीं लगाए गए हैं। अगर कहीं लगाए भी गए हैं तो एक्सपायर हो गए हैं, या फिर घटना के समय कैप ही नहीं खुलता है।